AB Live News
उत्तर प्रदेश के आठ करोड़ कामगारों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री-जन आरोग्य योजना का मिलेगा लाभ
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत 8.26 करोड़ कामगारों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ देने का निर्देश दिया है।
उन्होंने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना से एक लाख लोगों को कवर करने के प्रयास शुरू करने के लिए भी कहा है।
प्रदेश के प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा और कल्याण के लिए पोर्टल विकसित कर उनका डाटाबेस तैयार करने का निर्देश भी दिया है।
सोमवार को मंत्रिपरिषद के समक्ष सामाजिक सुरक्षा सेक्टर से जुड़े आठ विभागों की कार्ययोजनाओं के प्रस्तुतीकरण के दौरान मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिए।…