शांतिनिकेतन ….’’ इंटर हाउस वाद-विवाद प्रतियोगिता ’’ में शिवानी-सिद्धांत ने बाजी मारी
अलीगढ़: शांतिनिकेतन वल्र्ड स्कूल में जल, पृथ्वी, आकाश व सूर्या हाउस के मध्य ’’ मोबाइल फोन डज़ मोर हार्म देन गुड ’’ विषय पर ’’ इंटर हाउस वाद-विवाद प्रतियोगिता ’’ का आयोजन किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में जल हाउस से सिद्धांत-अमृता,पृथ्वी हाउस से आदर्श-अमित, आकाश हाउस से शिवानी-नीति एवं सूर्या हाउस से नितिन-कृतिका ने भाग लिया। निर्णायक के रूप में प्रधानाचार्य एल.के.पीटर व फरहा शेरवानी ने आकाश हाउस की शिवानी और जल हाउस के सिद्धांत को विजेता घोषित किया। प्रधानाचार्य एल.के.पीटर ने शिवानी व सिद्धांत को प्रमाणपत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान किये। बच्चों को सम्बोधित करते हुऐ प्रधानाचार्य एल.के.पीटर ने कहा कि ’’ हर अविष्कार लाभदायक होने के साथ नुकसानदायक भी होता है। इसी प्रकार मोबाइल के अविष्कार से पूरी दुनिया हाथ में सिमट कर रह गयी है तो इससे अत्याधिक उपयोग से स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। जहां एक ओर मोबाइल क्रांति लेकर आया है तो दूसरी ओर इससे व्यक्तिगत शांति भंग भी हुई है। ’’ निर्णायक फरहा शेरवानी ने कहा कि ’’ शैक्षिक संस्थानों में विभिन्न विषयों पर बच्चों के मध्य वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना चाहिए क्योंकि इससे सम्बंधित विषय के बारे में जानकारी एकत्र करना, श्रोताओं के सामने उस पर विचार व्यक्त करना, विचार अभिव्यक्ति की कला आदि गुणों का विकास होता है। ’’ इस दौरान इवेंट कार्डिनेटर गोविंद शर्मा, राहुल चैहान,मनीषा जैन, सना मुश्ताक, शिवानी, प्रियंका उपस्थित रहे।