अलीगढ
अग्रवाल महिला विंग्स द्वारा “पटियाला बेब्स” कार्यक्रम मथुरा रोड स्थित होटल में आयोजित हुआ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत संस्था की संस्थापका अंजू मोरनी, राजश्री अध्यक्ष श्रीमती सीमा गर्ग सभी पदाधिकारियों और बोर्ड सदस्यों द्वारा महाराजा अग्रसेन जी को माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से की गई।
संस्था की सचिव रजनी अग्रवाल ने बताया कि आज का कार्यक्रम लोहड़ी के त्यौहार के रूप मे भी म मनाया गया जिसमें सभी महिलाएं पंजाबी पहनावे मे आयी , कार्यक्रम संयोजिका प्रीति और नमिता ने बताया कि सभी महिलाओं ने पंजाबी गानों पर खूब डांस किया, व मनोरंजन के लिए कई प्रतियोगितएँ भी हुई l पंजाबी व्यंजनों का भी सबने भरपूर आनंद लिया।
मीडिया प्रभारी पायल गर्ग ने बताया कि श्री अग्रवालमहिला विंग्स हर वर्ष एक कन्या का विवाह भी करवाता है उसी श्रृंखला मे इस वर्ष भी विवाह हेतु दहेज सामिग्री , साड़ियां, कपड़े ,बर्तन एवं अन्य गृह उपयोगी सामान व नकदी भी दी जा रही है।
नीतू, पूजा ,अनुजा , चांदनी,बबिता,रचना , गीतिका, पारुल, वर्षा, वंदना, सुमन, रेनू, रुचि,श्वेता, नमिता, गीतिका, प्रीती ,शालिनी , रिया,रूपम, नीलम, रश्मि उषा आदि उपस्थित रहीं।




