अलीगढ़:प्रतिभा कॉलोनी में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ..

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

प्रतिभा कॉलोनी में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीगणेश

अलीगढ़ प्रतिभा कॉलोनी में आज, गुरुवार, 21 मई 2026 को ‘पुरुषोत्तम मास’ के पावन उपलक्ष्य में ‘भव्य एवं दिव्य श्रीमद् भागवत कथा’ का शुभारंभ हुआ। आयोजन की शुरुआत एक भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें कॉलोनी के निवासियों ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो नेता हर्षद हिंदू जी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार और एकता को बढ़ावा देते हैं। भागवत कथा जैसे दिव्य अनुष्ठान हमारे जीवन को सही दिशा दिखाते हैं और हमें अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं। वहीं उपस्थित पंडित प्रेमशंकर सारस्वत जी महाराज द्वारा संगीतमय कथा का रसपान कराया जा रहा है। इस दौरान शैलेन्द्र कुमार, कमल, लोकेश लांगुरिया, योगेश वार्ष्णेय, जितेन्द्र टीडी, शालिनी वार्ष्णेय, नीलम वार्ष्णेय, लता, प्रीती, पूनम, साक्षी वार्ष्णेय, अरूण महादेव , कमल कुमार केके, विशाल देशभक्त आदि सहित अनेक कॉलोनी वासी मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजकों ने बताया कि यह कथा आगामी सात दिनों तक प्रतिदिन दोपहर से सायंकाल तक चलेगी, जिसमें विभिन्न प्रसंगों जैसे- कृष्ण जन्म, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा और महारास का विशेष वर्णन किया जाएगा। कॉलोनी वासियों ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर कथा का लाभ उठाने की आग्रह किया।

 

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *