
यूपी में बिजली कटौती पर ताबड़-तोड़ एक्शन,सरकार ने दो बड़े अधिकारी किए सस्पेंड..
उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन में लापरवाही और कार्य प्रणाली में अनियमितताओं को लेकर बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया गया है. गाजियाबाद में तैनात एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राहुल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उन्हें मेरठ मुख्यालय से अटैच किया गया है. वहीं मेरठ के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर योगेश कुमार को भी सस्पेंड कर दिया गया है. दोनों पर गंभीर लापरवाही के आरोप हैं और विभाग ने आगे भी सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं.



