
तेजरफ्तार बाइक हुई अनियंत्रित दोनों सवार गम्भीर घायल
थाना गाँधी पार्क क्षेत्र के अंतर्गत सिंधौली मार्ग खेरेश्वर एटा हाईवे पर आज बहुत ही दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें बाइक सवार दोनों लोग गंभीर घायल हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार UP86 A S 1653 अलीगढ़ की ओर से तेज रफ्तार से आ रही थी कि फ्लाईओवर से नीचे ढलान से उतरते समय बाइक का संतुलन बिगड़ गया जिसके कारण वह अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे उतर गयी। बाइक सवार दोनों व्यक्ति हेलमेट पहने हुए थे। बाइक चालक का सर किसी जमीन से टक्कर लगने के कारण हेलमेट टूट गया और बाइक सवार के जबड़े में गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक गिरने के बाद हम खेत मे काम कर रहे थे। बाइक गिरने की आवाज होने के कारण हम मौके पर पहुँचे देखा कि दो लोग सड़क किनारे तड़प रहे हैं। उन्हें इलाज के लिए टेम्पो में बैठकर भेज दिया जिस समय उन्हें इलाज के लिए भेजा जा रहा था। दोनों की साँसे चल रही थी।
यह हादसा इतना भयाभय था उसका अंदाज मोके पर पड़ा खून देखकर ही लगाया जा सकता है। मौके पर स्थानीय पुलिस पहुँची और जाँच में जुटी पुलिस हर पहलू पर इस हादसे में जाँच कर रही हैं। कही यह मामला हिट एंड रन का तो नही है इसके लिए हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जाँच की बात सामने आ रही है।
पुलिस की ओर से अभी तक कोई बयान जारी किया गया है।



