चिंतन:सब कुछ है नश्वर.. 

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

सब कुछ है नश्वर

 

जीवन में सच्ची खुशी हासिल करने के लिए सबसे पहले यह समझना बहुत ज़रूरी है कि यहां कुछ भी स्थायी नहीं है। धन-दौलत, प्रसिद्धि और दोस्त-रिश्तेदार, यह सब कुछ छोड़कर सभी को एक न एक दिन इस संसार से जाना ही पड़ता है। इसलिए अपने विवेक को जाग्रत करके यह समझना बहुत ज़रूरी है कि इस संसार में सब कुछ नश्वर है। यह जि़दगी बहुत छोटी है और हमारे लिए इसका एक-एक पल बेहद कीमती है। इसलिए अपने मन में एक-दूसरे के प्रति नफरत और क्रोध की भावना रखने के बजाय सभी के साथ अच्छा व्यवहार करते हुए हमें चारों ओर खुशियां बांटनी चाहिए। जब व्यक्ति को यह बात अच्छी तरह समझ आ जाती है तो उसका मन साक्षी भाव की अवस्था में चला जाता है। ऐसा होने के बाद वह सुख-दुख, लाभ-हानि और मान-अपमान जैसी भावनाओं से परे हो जाता है। इसके बाद चाहे स्थितियां अच्छी हों या बुरी, व्यक्ति हर हाल में अपना संयम कायम रखता है।

 

आज का दिन शुभ मंगलमय हो।

 

 

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *