नशे में मंदिर में घुसा युवक, प्राचीन शिवलिंग तोड़ने का आरोप….

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

Ablivenews

आस्था के केंद्र में अचानक मचा बवाल… मंदिर में घुसकर की गई तोड़फोड़… और वर्षों पुराने प्राचीन शिवलिंग को भी पहुंचाया गया नुकसान।

अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र के बहादुरपुर इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नशे में धुत एक युवक कथित तौर पर मंदिर में घुस गया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोप है कि युवक ने मंदिर में स्थापित प्राचीन शिवलिंग को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही इगलास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने स्थिति को शांत कराया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है कि युवक ने इस घटना को किस वजह से अंजाम दिया और क्या वह वास्तव में नशे की हालत में था।

पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है और मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे है|

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *