अलीगढ:फंदे पर लटका मिला महिला का शव,मायके बालो ने लगया हत्या का आरोप
अलीगढ के थाना क्वार्सी के बेगमबाग मे एक महिला गुंजन शर्मा का शव कमरे मे फंदे पर लटका मिला होने से परिजनो मे हड़कंप मच गया।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची इलाका पुलिस ने महिला के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे मायके वालो ने ससुरालियो पर अपनी बेटी को फांसी लगाकर मारने का आरोप लगाया है।पुलिस ने परिजनो को जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।महिला की मौत के बाद परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।




