अलीगढ़:श्मशान भूमि पर दबंगों का कब्जा,इगलास पुलिस के हस्तक्षेप के बाद हुआ अंतिम संस्कार..

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

अलीगढ: इगलास का मामला श्मशान भूमि पर दबंगों का कब्जा, पुलिस हस्तक्षेप के बाद हुआ अंतिम संस्कार

इगलास। तहसील क्षेत्र के गांव नौगवां में श्मशान भूमि पर कब्जे को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि गांव के दबंगों ने श्मशान की लगभग 4 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया था। जिसके चलते ग्रामीणों को अंतिम संस्कार करने में भारी परेशानी झेलनी पड़ी। रविवार को 19 वर्षीय युवक की हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी। परिजन जब शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान भूमि पर ले गए तो दबंगों ने वहां अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। परिजनों ने गांव के लोगों के साथ मिलकर दबंगों से गुहार लगाई। लेकिन जब कोई समाधान नहीं निकला तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराकर अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान की जमीन पर लंबे समय से दबंगों का अवैध कब्जा है। उन्होंने प्रशासन से जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।

[the_ad id='179']