अलीगढ़/सीतामढ़ी:घर से बिना बताए निकली 05 नाबालिग बच्चियों को जी आर पी ने किया बरामद..

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

अलीगढ
कंट्रोल रूम के माध्यम से  प्राप्त सूचना के आधार पर  12561 स्वतंत्रता सैनानी एक्सप्रैस में 05 नावालिग बच्चीयो को जी आर पी ने धुंध निकाला ब जो कि घर से बिना बताये निकल आयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना वेला जिला सीतामढी बिहार में मु0अ0सं0228/2025 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत है। उक्त सूचना नावालिग बच्चियों से सम्बन्धित होने के कारण तत्परता दिखाते हुए थाना प्रभारी सीतामढी विहार से द्वारा दूरभाष सम्पर्क कर जानकारी की गयी तो थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि घटना सही है और बच्चियाँ बिना बताये घर से निकल गयी है जिसके सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है एवं उक्त बच्चियों को तलाश किये जाने का अनुरोध किया गया। उक्त प्रकरण नावालिग बच्चियों से सम्बन्धित होने के कारण  तत्काल थाना जीआरपी / आरपीएफ के समस्त पुलिस को इकट्ठा करते हुए प्र०नि० जीआरपी संदीप कुमार तोमर व आरपीएफ प्र०नि० श अमित कुमार सिंह ने टीम गठित कर गाडी के अतिरिक्त ठहराव हेतु स्टेशन मास्टर अलीगढ को मेमो देकर समय स्टॉपेज समय 05 मिनट कराया गया। गाडी के दोनो तरफ से एक-एक टीम को चढाकर सम्पूर्ण गाडी को  गहनता से चैक कराया गया किन्तु कही भी नावालिग बच्चियां नही दिखायी दी। जब सम्पूर्ण पुलिस बल जीआरपी व आरपीएफ द्वारा ट्रैन के विकलांग कोच में चैकिंग की गयी तो वहां पर 05 नावालिग बच्चियाँ बैठी दिखायी दी जिनकी फोटो कन्ट्रोल रूम द्वारा उपलब्ध कराये गये फोटो से मिलन किया गया तो और पूछताछ करते हुए नाम पता पूछा गया तो उक्त बच्चियो ने अपना नाम मुकदमे में अंकित नाम 1 कंचन पुत्री सोवित दास निवासी मनपोरथाना बेला जिला सीतामढी बिहार उम्र 16 वर्ष 2-अंशु कुमारी पुत्री ललनमुखिया निवासी गांव मनपोर थाना बेला जिला सीतामढी विहार उम्र 14 वर्ष 3-सुधा कुमारी पुत्री बुद्धन मुखिया निवासी उपरोक्त उम्र 13 वर्ष 4-खूशबू कुमार पुत्री बिहारी मुखिया निवासी उपरोक्त उम्र 16 वर्ष 5- पुष्पांजलि पुत्री लाल बाबू निवासी उपरोक्त उम्र 14 ही निकली । उक्त नावालिग बच्चियों को महिला उ०नि० लक्ष्मी सिंह,का0 मोनिका व म०है०का० मंजू व आरपीएफ की महिला आरक्षी मोनिका यादव, महिला आरक्षी छाया, महिला आरक्षी सिम्पल के साथ शालीनता के साथ थाना पर लाकर नियमानुसार सीडब्लूसी को सूचित कर सुपुर्दगी में दिया गया। जीआरपी / आरपीएफ पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए कार्यवाही कर नावालिग बच्चियों को बरामद किया गया जिसकी स्थानीय जनता द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी

[the_ad id='179']