लखनऊ:उत्तर प्रदेश उद्योग प्रतिनिधि मंडल की बैठक में सतीश माहेश्वरी का हुआ स्वागत..

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

लखनऊ:प्रदेश कार्यकारिणी बैठक लखनऊ में सम्पन्न, कंछल समेत पूरे प्रदेश के कारोबारियों ने सतीश माहेश्वरी का प्रदेश स्तरीय कमेटी में मनोनीत करने पर किया जोरदार स्वागत सम्मान

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक प्रदेश अध्यक्ष एवं भू सांसद श्री बनवारी लाल कंछल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में व्यापारी प्रीतिष्ठान में आग लग जाने पर 1करोड़ का बीमा, जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों का स्वास्थ बीमा, दुर्घटना बीमा 10लाख से बढ़ा कर 25लाख कराने, जीएसटी में देरी से भुगतान पर ब्याज दर 18%से घटा कर कम करने संबंधी गहन चर्चा कर ये तय हुआ कि प्रधान मंत्री,वित्त मंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे जाएंगे एवं वार्ता की जाएगी। प्रदेश में बिजली की घोर अव्यवस्था, अघोषित कटौती पर भी कारोबारियों ने चिंता व्यक्त कर बिजली मंत्री से वार्ता करने पर सहमति बनी। प्रदेश अध्यक्ष श्री बनवारी लाल कंछल ने सदन को अवगत कराया कि सतीश महेश्वरी प्रांतीय महामंत्री एवं अलीगढ़ महानगर अध्यक्ष द्वारा अलीगढ़ में बहुत ही उत्कृष्ट कार्य किए गए हैं, व्यापारियों में विश्वाश की भावना बढ़ी है , परिणाम यह उन्हें सरकार द्वारा जीएसटी की राज्य स्तरीय ग्रीवेंस रिड्रेसल कमेटी में मनोनीत किया गया है जो कि व्यापार मंडल के लिए बहुत ही गौरव की बात है। प्रदेश अध्यक्ष ने स्वयं एवं प्रदेश से आए विभिन्न शहरों के सैकड़ों पदाधिकारियों ने सतीश माहेश्वरी का फूलों की मालाओं से जोरदार स्वागत किया। सतीश माहेश्वरी ने सभी कारोबारियों को आश्वस्त किया कि वे प्रदेश के सभी व्यापारियों की समस्याओं को जी आर सी में रखकर उचित समाधान भी कराएंगे।
वरिष्ठ महामंत्री रमेश अग्रहरि ने इसे व्यापार मंडल का भी सम्मान बताया। प्रदेश के सभी व्यापारियों ने इस पर बहुत खुशी का इजहार किया।
बैठक में सचिन कंछल वरिष्ठ मंत्री, अनिल शर्मा आगरा, घनश्याम दास जैन, श्री किशन गुप्ता, विनय जैन, कमल गुप्ता, वीरेंद्र वार्ष्णेय, अंशुल दिनेश अग्रवाल इत्यादि प्रदेश से आए विभिन्न शहरों से सैकड़ों व्यापारी उद्यमी मौजूद थे।

[the_ad id='179']