
अलीगढ़ :पुलिस ने बरामद किया शराब का जखीरा, हरियाणा से बिहार चुनाव में बांटने के लिए ट्रक में भरकर ले जाई जा रही थी सात अलग-अलग ब्रांड की शराब
अलीगढ़ पुलिस ने पकड़ा शराब से भरा ट्रक, सात अलग-अलग ब्रांड की 387 पेटी बरामद,ट्रक छोड़ चालक फरार, गेंग का भंडाफोड़ करने में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी पुलिस और सर्विलांस टीम के द्वारा उस वक्त बड़ी कामयाबी हासिल की है. जब आगामी बिहार चुनाव के मद्देनज़र हरियाणा राज्य के झज्जर जिले से अलीगढ़ के रास्ते बिहार जा रहा शराब से भरा ट्रक वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ लिया. ट्रक चालक अपने आपको चारों तरफ से पुलिस से घिरा हुआ देख शराब से भरा ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक के अंदर से बड़ी मात्रा में शराब की सात अलग-अलग ब्रांड की 387 पेटी बरामद की. जिस शराब की अनुमानित की कीमत करीब 25 से 30 लाख रुपए आकि गईं है. जिसके बाद पुलिस नें इस पूरे मामले में बन्नादेवी थाने पर शराब से भरे ट्रक को मौके से छोड़कर फरार हुए चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालक को तलाश करते हुए इस पूरे गैंग का भंडाफोड़ करने में जुट गई है.
आपको बताते चलें कि शराब से भरा ट्रक पकड़े जाने के बाद घटना का खुलासा करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि बुधवार की देर रात कोतवाली बन्नादेवी पुलिस और सर्विलेंस टीम के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था.तभी मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग हरियाणा राज्य से संदिग्ध शराब ट्रक में भरकर बिहार ले जा रहे हैं.ऐसे में उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा भी अलीगढ़ पुलिस प्रशासन को आगामी बिहार चुनाव को देखते हुए सघन चेकिंग कराए जाने को लेकर निर्देश दिए गए थे.उसी सूचना के क्रम में सभी थानों को अलर्ट करते हुए चारों तरफ से नाकाबंदी कर दी गई थी.इस दौरान थाना बन्ना देवी पुलिस और सर्विलांस टीम के द्वारा जब वाहन चेकिंग की जा रही थी. तभी हरियाणा राज्य के झज्जर जिले से अलीगढ़ के रास्ते बिहार जा रहे ट्रक को चेकिंग के लिए रोका गया. तो ट्रक चालक पुलिस को देखकर ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस नें जब ट्रक की तलाशी ली. तो पुलिस नें ट्रक के अंदर से सात अलग-अलग ब्रांड की 387 पेटी शराब की बरामद की. जिस शराब की अनुमानित कीमत करीब 25 से 30 लाख रूपये बताई जा रही है.वही पुलिस नें जब शराब से जुड़े दस्तावेजों को लेकर जब ट्रक की तलाशी ली. तो उसमें शराब से जुड़ा कोई भी लीगल डॉक्यूमेंट पुलिस को नहीं मिला.जिसके बाद पुलिस ने शराब से भरे ट्रक को अपनी सुपुर्दगी में लेकर थाने ले आई. जहां पुलिस ने आबकारी अधिनियम समेत सुसंगत धाराओं के तहत थाने पर मुकदमा दर्ज किया.जिसके बाद पुलिस शराब से भरे ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हुए चालक को तलाश करते हुए इस पूरे गैंग का भंडाफोड़ करने में जुट गई ह।




