
जालौन से दबिश देने गई UP पुलिस की टीम की स्कार्पियो कार हरियाणा के नूह में हादसे का शिकार हो गई। जिससे 4 पुलिस कर्मियों व मुकदमा वादी की मौत हो गई।
किडनेप के मामले में पुलिस दबिश को रवाना हुई थीं। हादसे में उ0नि0 सत्यभान सिंह, उ0नि0 मोहित कुमार यादव, आरक्षी प्रदीप कुमार एवं आरक्षी अशोक कुमार के साथ वादी अमरीक सिंह की मौत हुई।



