
अलीगढ़:शहर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा दुपहिया वाहनों को जरा जरा सी कमी पर सीज किए जाने एवं गली मोहल्ले में जरा जरा सी बात पर चालान करने के विरोध में आज भाजपा नेता मानव महाजन ने एसपी सिटी आदित्य बंसल और एसपी ट्रैफिक प्रवीण यादव से उनके कार्यालय में मुलाकात की इस अवसर पर मानव महाजन ने कहा कि शहर घनी बस्ती है सड़कें आजकल निर्माण कार्य के कारण टूटी हुई है और इस वजह से जाम लगा रहता है इसलिए मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए पुलिसकर्मी व्यावहारिक रूप से जरा जरा सी बात पर वाहनों को सीज करना एवं भारी भरकम धनराशि का चालान करना उचित नहीं है दोपहिया वाहन चालकों को चेतावनी देकर छोडा जाए।
इस अवसर पर उपस्थित थे भाजपा नेता एवं पार्षद संजय पंडित एवं मामू भांजा व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश गर्ग।



