हरदोई:लेखपाल को ठहराया मौत का जिम्मेदार शर्ट पर ‘मौत का पैगाम’ लिख फंदे पर झूला किसान..

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

 

 

 

लेखपाल को ठहराया मौत का जिम्मेदार शर्ट पर ‘मौत का पैगाम’ लिख फंदे पर झूला किसान….

 

हरदोई:कोतवाली देहात इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर खेत में एक किसान का शव पेड़ से लटका मिला। लेकिन यह महज एक आत्महत्या नहीं, बल्कि व्यवस्था के खिलाफ एक ‘सुसाइड नोट’ था, जो किसी कागज पर नहीं बल्कि मृतक की शर्ट पर लिखा हुआ था।

मृतक किसान रणवीर सिंह उर्फ गुड्डू (50) के शव के पास जब पुलिस पहुंची, तो उनकी शर्ट पर लिखे शब्दों ने सबके होश उड़ा दिए। किसान ने अपनी मौत का जिम्मेदार सीधे तौर पर क्षेत्रीय लेखपाल अरुणेश यादव को ठहराया है।

 

परिजनों का आरोप है कि चकबंदी के खेल में रणवीर की 55 बीघा जमीन के कुछ गाटा नंबर कागजों से ‘गायब’ कर दिए गए थे।अपनों ने बताया कि रणवीर पिछले काफी समय से अपनी ही जमीन को कागजों में वापस पाने के लिए लेखपाल की चौखट पर माथा टेक रहे थे।

चकबंदी प्रक्रिया निरस्त होने के बाद उलझे इस जमीनी विवाद को सुलझाने के बजाय उन्हें सिर्फ आश्वासन और तारीखें मिल रही थीं। सिस्टम की इसी बेरुखी ने एक हंसते-खेलते किसान को मौत को गले लगाने पर मजबूर कर दिया।खेत में शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शर्ट पर लिखे उस ‘आखिरी संदेश’ की जांच की जा रही है।अब सवाल यह है कि क्या शर्ट पर लिखे उस नाम पर कानून का शिकंजा कसेगा? या फिर एक और किसान की मौत फाइलों में दबकर रह जाएगी

 

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *