
अलीगढ़:थाना खैर के जरारा गांव में पूरन सिंह नाम के व्यक्ति के द्वारा अपनी लड़की की हत्या करके शव को छुपा दिया गया । इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँची थी, जहाँ पर पूछताछ के दौरान पुलिस को ज्ञात हुआ कि पूरन सिंह जरारा गांव का रहने वाला है जिसकी बेटी जिसकी, उम्र करीब 19-20 साल के आसपास थी, जो कि अपने ही गांव के रहने वाले पड़ोसी और अपनी ही बिरादरी के एक लड़के से बात करती थी। उससे उसकी मित्रता थी, जिससे पूरन सिंह खिन्न रहता था, नाराज़ रहता था। आवेश में आकर उसके द्वारा अपनी लड़की का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई, पूरन सिंह ने अपने इकबालिया बयान में बताया, उसके बाद शव को उसने गड्ढे में छुपा दिया। पूरन सिंह की निशानदेही पर पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लिया गया, पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया गया है। और अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है, पूरन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।



