अलीगढ़:बच्चों को धार्मिक संस्कार देने के लिए लगाया जैन संस्कार शिविर..

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

बच्चों को धार्मिक संस्कार देने के लिए लगाया जैन संस्कार शिविर
खिरनी गेट स्थित श्री लखमीचंद पांडया खंडेलवाल दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट परिसर श्री विद्यासागर बाल संस्कार केंद्र के तत्वावधान में बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को जैन धर्म से संस्कारित कर जैन धर्म के बारे में अवगत कराया जाएगा।
मंदिर के ट्रस्ट के मंत्री विजय कुमार जैन ने कहा बच्चों को शिक्षा के साथ जैन संस्कार के बीज भी रोपण हो, शिक्षा के साथ जैन धार्मिक संस्कार जीवन में बहुत जरूरी है। बच्चे अपने संस्कार भूलते जा रहे हैं। बच्चों को संस्कार और संस्कृति की सही दिशा समाज के धार्मिक शिविरों के माध्यम से मिलती है।
रजनी जैन ने कहा कि बालक-बालिकाओं को संस्कारों का शंखनाद कर नैतिक और धार्मिक बनाने की प्रेरणा बहुत जरूरी है। बच्चों में संस्कार रोपण के लिए बाल्यावस्था सबसे उपयुक्त है धार्मिक संस्कार के साथ अच्छी पढ़ाई कर के अपने माता पिता, समाज व देश का नाम रोशन करेंगे।
शिविर में बच्चों को रजनी जैन, शीला जैन, मीनू जैन, सीमा जैन,ऋतु जैन शिक्षित कर रही हैं। शिविर में आशा रानी जैन पांड्या परिवार निवासी इंदौर न्यूयॉर्क की ओर से सभी बच्चों को धार्मिक शिक्षण सामग्री किट प्रदान की गई।
इस मौके पर मयंक जैन, प्रकाश कुमार जैन, काजल जैन, रचना जैन,अर्चना जैन आदि मौजूद रहे।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *