हरदुआगंज के गांव भवनगढ़ी में के घर पर फायर झोंककर भागे बाइक सवार।
भवनगढ़ी के मनीष चौधरी ने बताया कि रात करीब 10 बजे उसकी घर के दरवाजे पर फायरिंग की गई। दो गोली किवाड़ों में लगी। आवाज सुनकर मनीष व उसके भाई मुकेश बाहर आए तक फायर करने वाले भाग निकले। वहीं गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार दो युवक भागते दिख रहे है। फुटेज कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी है।



