17 साल की शादी… लेकिन रिश्ता गोलियों की आवाज़ में खत्म हो गया….

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

 

Ablivenews

“17 साल की शादी… लेकिन रिश्ता गोलियों की आवाज़ में खत्म हो गया। अलीगढ़ में जमानत पर जेल से छूटे पति ने पत्नी को खेत में ले जाकर मौत के घाट उतार दिया।”

अलीगढ़ के थाना जवां क्षेत्र के सिया रफीपुर गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां जमानत पर जेल से छूटकर आए आरोपी दिनेश ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी को ससुराल ले जाने का बहाना बनाकर खेत पर ले गया, जहां उसने उसे गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

परिजनों के मुताबिक, दिनेश करीब 10 दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। शादी के 17 साल में वह ज्यादातर समय जेल में रहा, जिसके चलते दंपति की कोई संतान भी नहीं थी।

मायके पक्ष का आरोप है कि आरोपी के खिलाफ 20 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कई गंभीर मामलों में वह जमानत पर था, जबकि कुछ मामलों में फरार भी चल रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *