
Ablivenews
इगलास: घर लौट रहे युवक पर चाकू से हमला, सात लोगों पर मुकदमा दर्ज….
इगलास/अलीगढ़: ग्राम नबलपुर निवासी महेश चंद्र ने गांव के ही सात लोगों पर मारपीट और चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, रविवार शाम करीब सात बजे वह कस्बा इगलास स्थित एक दुकान पर ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहा था। तभी अलीगढ़ रोड पर गंग नहर से आगे जगदंबा कोल्ड पेट्रोल पंप के समीप गांव के ही जीतू, पुष्पेंद्र, सत्यप्रकाश व चार अन्य लोगों ने उसे जबरन रोक लिया।
आरोप है कि सभी ने उसके साथ मारपीट की और चाकू जैसे धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। पीड़ित ने बताया कि इससे पहले 25 जून को भी आरोपियों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की थी। उस मामले में गांव के लोगों ने पंच-पंचायत कर समझौता करा दिया था।
इगलास कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिसोदिया ने बताया कि पीड़ित का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर उसकी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच हस्तपुर चौकी प्रभारी एसआई विकास कुमार को सौंपी गई है। जांच के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

