संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 28 शिकायतें, तीन का मौके पर निस्तारण….

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

Ablivenews

इगलास: संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 28 शिकायतें, तीन का मौके पर निस्तारण….

इगलास/अलीगढ़: तहसील मुख्यालय स्थित सभागार में सोमवार को उपजिलाधिकारी पारितोष मिश्रा एवं तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल के संयुक्त नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 28 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए सौंपते हुए एक सप्ताह के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए गए।

प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 15 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। इसके अलावा विद्युत विभाग की 2, पुलिस विभाग की 4, खंड विकास कार्यालय इगलास की 2, खंड विकास कार्यालय गोंडा की 2 तथा नगर पंचायत इगलास की 1 शिकायत दर्ज की गई।

संपूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल, खंड विकास अधिकारी चैतन्य पाठक, नायब तहसीलदार तान्या शर्मा, वन क्षेत्राधिकारी सरवीर भारती, बाल विकास परियोजना अधिकारी राहुल वर्मा, राजस्व निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, लेखपाल मकरध्वज, एसआई लाल सिंह, एसआई अनिल कुमार, नगर पंचायत इगलास से सुनील कुमार, आपूर्ति विभाग से मनोज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *