
Ablivenews
इगलास: इगलास गंग नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी, पहचान कराने में जुटी पुलिस…
इगलास/अलीगढ़: कोतवाली क्षेत्र के सासनी रोड स्थित गंग नहर में सोमवार को एक युवक का शव तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, पुलिस को सूचना मिली है कि बरामद शव संभवतः कुछ दिन पूर्व शिवाला नहर में डूबे युवक का हो सकता है।
इस संबंध में संभावित मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है, ताकि वे शव की पहचान कर सकें। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

