Ablivenews
“अलीगढ़ में रिश्वत देकर कानून को प्रभावित करने की कोशिश नाकाम…”
हत्या के मामले में नामजद आरोपियों को बचाने के लिए पुलिस को दो लाख रुपये की रिश्वत देने की कोशिश करने वाले आरोपी को क्वार्सी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद कफील के रूप में हुई है। आरोप है कि वह हत्या के मुकदमे से नामजद आरोपियों का नाम हटवाने के बदले पुलिस को रिश्वत की पेशकश कर रहा था।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को दो लाख रुपये नकद के साथ हिरासत में ले लिया।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कानून से खिलवाड़ की कोशिश करने वाले आरोपी पर अब कानून का शिकंजा कस गया है।



