Ablivenews
“अलीगढ़ में बच्ची को कथित रूप से उठाने की कोशिश की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि संदिग्ध गतिविधि देख लोगों ने तुरंत हिम्मत दिखाई और चार लोगों को घेर लिया। इस दौरान तीन लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि एक आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही बन्नादेवी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। फिलहाल पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
पुलिस पूरे मामले के हर पहलू की जांच में जुटी है। यह स्पष्ट किया गया है कि पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर ही घटना की वास्तविकता सामने आएगी।
फिलहाल अलीगढ़ के इस मामले ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है, जबकि हर किसी की नजर अब पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।



