बेकाबू कंटेनर का कहर, कई मकानों और वाहनों को पहुंचाया नुकसान, चालक फरार….

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

Ablivenews

इगलास: बेकाबू कंटेनर का कहर, कई मकानों और वाहनों को पहुंचाया नुकसान, चालक फरार….

इगलास (अलीगढ़)। देर रात करीब 12 बजे सासनी रोड पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित कंटेनर ने जमकर तबाही मचाई। कंटेनर ने पहले माँ अम्बे रिसोर्ट के सामने खड़ी दो कारों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद वाहन स्वामियों द्वारा पीछा किए जाने पर चालक कंटेनर लेकर मौके से भाग निकला।

भागने के दौरान कंटेनर ने सासनी रोड स्थित एक मकान व दुकान में भी जोरदार टक्कर मार दी, जिससे आसपास के कई मकानों और प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचा। हादसे में अनिल इंटरप्राइजेज, केशव देव अग्रवाल, दिनेश चौधरी तथा लक्ष्मण लाला की संपत्तियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ने सासनी रोड डबल नहर के पास खड़ी स्विफ्ट और ग्रैंड विटारा कारों को भी टक्कर मार दी थी। देर रात बाजार बंद होने के कारण घटना के समय सड़क पर भीड़ नहीं थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। यदि यह हादसा दिन के समय होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

सूचना मिलते ही एसआई अर्जुन आंजना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर का पंजीकरण नंबर NL-01AC-1886 है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *