Ablivenews
“शादी की खुशियां… या कानून की धज्जियां? बारात चढ़ते ही दूल्हा बना ‘शूटर’, और फिर शुरू हुई ताबड़तोड़ फायरिंग!”
अलीगढ़ के थाना गोंडा क्षेत्र के गांव कैमथल से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि बारात चढ़ने के दौरान खुद दूल्हे ने खुलेआम हवाई फायरिंग की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दूल्हे ने करीब 8 से 10 राउंड फायर किए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। वायरल फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि फायरिंग में इस्तेमाल हथियार लाइसेंसी था या अवैध, और कानून के तहत क्या कार्रवाई बनती है।
शादी समारोह में इस तरह की फायरिंग न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि किसी भी समय बड़े हादसे का कारण भी बन सकती है।
अब सभी की नजर पुलिस की कार्रवाई पर है कि वायरल वीडियो के आधार पर दूल्हे और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं।



