एक करंट… और पलभर में उजड़ गया एक परिवार! आखिर इस मौत का जिम्मेदार कौन?”

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

Ablivenews

“एक करंट… और पलभर में उजड़ गया एक परिवार! आखिर इस मौत का जिम्मेदार कौन?”

अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के श्याम नगर में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घर से दुकान जा रही एक महिला की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका की पहचान इलाके में “बीनू चाय वाले” की पत्नी के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते खामी दूर कर दी जाती, तो शायद एक जान बच सकती थी।

घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। लोग दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या इस मौत के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी, या यह मामला भी जांच के दायरे में ही सिमटकर रह जाएगा?

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें