राष्ट्रीय युवा संगठन के सहयोग से लगा नेत्र जांच शिविर, मोतियाबिंद मरीजों का होगा निशुल्क ऑपरेशन….

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

Ablivenews

इगलास। राष्ट्रीय युवा संगठन के सहयोग से लगा नेत्र जांच शिविर, मोतियाबिंद मरीजों का होगा निशुल्क ऑपरेशन….

इगलास/अलीगढ़: राष्ट्रीय युवा संगठन के सहयोग से स्थानीय एलबीके स्कूल में डॉ. श्रॉफ हॉस्पिटल, वृंदावन की टीम द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 36 लोगों की आंखों की जांच की गई।

शिविर में पहुंचे नेत्र विशेषज्ञ पंकज सिंह एवं अभिषेक चौधरी ने जांच के दौरान तीन मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि की, जिन्हें ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। इन मरीजों को उपचार हेतु डॉ. श्रॉफ हॉस्पिटल, वृंदावन ले जाया जाएगा।

इसके अलावा 15 लोगों की दृष्टि जांच के बाद मौके पर ही नंबर के चश्मे उपलब्ध कराए गए। वहीं 18 लोगों की आंखों में अन्य समस्याएं पाए जाने पर उन्हें आई ड्रॉप और आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।

शिविर के दौरान लोगों को नेत्र रोगों से बचाव, आंखों की नियमित जांच और उचित देखभाल के संबंध में जागरूक करते हुए आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सुझाव भी दिए गए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा संगठन के नितिन अग्रवाल, पंकज, सोनू बंसल, उदित गौड़, उमेश कौशिक, संध्या, प्रवेश अग्रवाल, आकाश शर्मा, लेखराज, राजेश कुमार, नूतन राजपूत, शुभम शर्मा, सूरज शर्मा तथा हरनारायण सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग प्रदान किया।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *