“कलेक्ट्रेट बना किसानों के आक्रोश का केंद्र… अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे किसान, प्रशासन को सौंपा बड़ा ज्ञापन।”

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

Ablivenews

“कलेक्ट्रेट बना किसानों के आक्रोश का केंद्र… अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे किसान, प्रशासन को सौंपा बड़ा ज्ञापन।”

अलीगढ़ में मंगलवार को किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसानों, मजदूरों और आम लोगों ने जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी हुई और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

किसानों ने धान की रोपाई के मौसम को देखते हुए प्रतिदिन 15 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की। साथ ही जले हुए ट्रांसफार्मरों को 24 घंटे के भीतर बदलने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई।

ज्ञापन में सहकारी समितियों और बिक्री केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने, कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाने तथा निजी केंद्रों पर कथित अतिरिक्त वसूली बंद कराने की मांग भी शामिल रही।

इसके अलावा अलीगढ़ की ऐतिहासिक साथा चीनी मिल को जल्द शुरू कराने, कृषि मंडियों में बारिश से अनाज की सुरक्षा के लिए पक्के शेड और जल निकासी की व्यवस्था करने तथा तहसीलों में भू-अभिलेख संबंधी कार्यों में कथित भ्रष्टाचार और अवैध वसूली पर कार्रवाई की मांग भी की गई।

संगठन ने आलू किसानों को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए प्रभावी खरीद व्यवस्था और मूल्य संरक्षण नीति लागू करने की भी मांग उठाई।

फिलहाल जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप दिया गया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि प्रशासन किसानों की इन मांगों पर क्या फैसला लेता है।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *