Ablivenews
“घर-घर काले झंडे… सड़कों पर गुस्सा… आखिर क्यों भड़के नगला पटवारी के लोग?”
अलीगढ़ के नगला पटवारी क्षेत्र में नगर निगम के खिलाफ लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आया। संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा के आह्वान पर स्थानीय निवासियों ने अपने-अपने घरों पर काले झंडे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लंबे समय से नाले की सफाई नहीं होने के कारण सड़कों पर गंदा पानी भरा रहता है। इससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है और बीमारियों के साथ-साथ हादसों का खतरा भी लगातार बना हुआ है।
मोर्चा के संस्थापक जितेंद्र शर्मा ने बताया कि 6 मई 2026 को नाले के भूमिगत निर्माण की मांग को लेकर नगर आयुक्त और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
बारिश के बावजूद लोगों ने अपने घरों पर काले झंडे लगाकर विरोध दर्ज कराया। मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान शाह के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो नगर निगम का घेराव कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
अब देखना होगा कि नगर निगम इस विरोध के बाद लोगों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान कब तक करता है।



