Ablivenews
“सरकारी कार्यक्रम में हिस्ट्रीशीटर की मंच पर मौजूदगी ने अब सियासी और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है।”
अलीगढ़ में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान मंच पर एक हिस्ट्रीशीटर की मौजूदगी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम पर अब अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
सांसद सतीश गौतम ने कहा कि वह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे और उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि एक हिस्ट्रीशीटर भी मंच तक पहुंच गया है।
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर एक अपराधी सरकारी कार्यक्रम के मंच तक कैसे पहुंचा? किसकी लापरवाही से उसे मंच पर जगह मिली? इसकी जांच कराई जा रही है।
सोमवार दोपहर करीब 1 बजे सांसद ने स्पष्ट किया कि पूरे मामले की जांच जारी है और यदि लापरवाही या साजिश सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं कि आखिर सरकारी कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है?



