अलीगढ़ में सनसनी! नाबालिग से कथित गैंगरेप के आरोप में 2 गिरफ्तार, गांव में भारी आक्रोश..

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

Ablivenews

अलीगढ़ से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज वारदात! जहाँ दो दरिंदों ने एक किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना डाला

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के छर्रा थाना इलाके से कानून व्यवस्था को ठेंगे पर रखने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ दो आरोपियों ने एक नाबालिग किशोरी को जबरन शराब पिलाई और फिर उसके साथ सामूहिक बलात्कार की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। गैंगरेप की इस हैवानियत के चलते किशोरी बेहोश हो गई, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जैसे ही ग्रामीणों को इस बात की भनक लगी, किसी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस की आहट पाते ही आरोपियों ने मौके से भागने की कोशिश की। जब पुलिस टीम ने दबिश दी, तो खुद को घिरता देख एक आरोपी ने बचने के लिए दूसरी मंजिल से पहली मंजिल पर छलांग लगा दी, जिससे वह घायल हो गया।

पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा, जिसके बाद मौके पर मौजूद आक्रोशित ग्रामीणों ने भी उनकी जमकर धुनाई कर दी। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही, इलाका पुलिस पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) समेत गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *