अलीगढ:सिद्ध पीठ श्री हनुमान मंदिर, महावीर गंज हरिगढ़ में महंत अजय शुक्ला की प्रेस वार्ता
हरिगढ़, दिनांक सिद्ध पीठ श्री हनुमान मंदिर, महावीर गंज हरिगढ़ में आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मंदिर के महंत अजय शुक्ला ने की।
महंत अजय शुक्ला ने बताया कि उन्होंने मंदिर की सेवा में लगातार 38 वर्षों का समय समर्पित किया है। इस अवधि में मंदिर की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित होती रहीं और किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने दी गई।
महंत जी ने कहा, “अब इतने लंबे समय के बाद मुझे लगा कि मुझे अपना दायित्व किसी योग्य व्यक्ति को सौंप देना चाहिए, ताकि मंदिर की व्यवस्थाएं और बेहतर ढंग से आगे बढ़ सकें।
उन्होंने बताया कि इस निर्णय के तहत उन्होंने 28 अक्टूबर को मंदिर प्रबंधक को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है, और 15 नवंबर तक का समय दिया है ताकि नई व्यवस्था को स्थापित करने में किसी प्रकार की बाधा न आए।
अंत में महंत ने आशा व्यक्त की कि उनके जाने के बाद मंदिर की व्यवस्थाएं और अधिक उत्कृष्ट रूप से संचालित होंगी तथा भक्तों की सुविधा और भक्ति भाव में निरंतर वृद्धि होगी।




