
Ablivenews
इगलास पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा, आर्म्स एक्ट के मुकदमे में था फरार…
अलीगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत थाना इगलास पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस टीम ने आर्म्स एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, थाना इगलास पर दर्ज मुकदमा संख्या 299/26, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित आरोपी सतेंद्र पुत्र जगदीश निवासी नगला बलराम, थाना इगलास को गिरफ्तार किया गया है। 20 वर्षीय आरोपी को इगलास-मुरसान रोड स्थित नई कॉलोनी के पास से हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसका चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



