बिजली विभाग का बाबू 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार….

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

Ablivenews

अलीगढ़: बिजली विभाग का बाबू 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई…

अलीगढ़/ इगलास से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कस्बे में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग के एक बाबू को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित द्वारा की गई शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया था। शिकायत की जांच और पुष्टि के बाद टीम ने इगलास बिजलीघर पर तैनात बाबू प्रभात को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय धर दबोचा। कार्रवाई होते ही बिजलीघर परिसर में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार बाबू प्रभात से एंटी करप्शन टीम लगातार पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि रिश्वत की रकम किस काम के एवज में मांगी गई थी और इस पूरे मामले में अन्य किसी कर्मचारी या अधिकारी की संलिप्तता तो नहीं है।

फिलहाल एंटी करप्शन टीम मामले की गहन जांच कर रही है।

 

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *