अलीगढ़;एएमयू के व्यवसाय प्रशासन विभाग में पाठ्यक्रम विकास कार्यशाला आयोजित..

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

एएमयू के व्यवसाय प्रशासन विभाग ने पाठ्यक्रम विकास कार्यशाला का अयोजन किया

अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रशासन विभाग द्वारा एमबीए पाठ्यक्रम की समीक्षा एवं अद्यतन करने के उद्देश्य से एक पाठ्यक्रम विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बढ़ती औद्योगिक आवश्यकताओं और व्यावसायिक आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रम को अधिक प्रासंगिक बनाना था।

प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. सलमा अहमद ने बताया कि यह कार्यशाला विभाग द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों के पाठ्यक्रम पुनरीक्षण की श्रृंखला की आठवीं कड़ी है, जिसका आयोजन मई-जून 2026 के दौरान किया जा रहा है।

कार्यशाला में संचालन प्रबंधन (ऑपरेशंस) एवं सामान्य प्रबंधन (जनरल मैनेजमेंट) विशेषज्ञताओं पर अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए। संचालन प्रबंधन सत्र में उद्योग एवं शिक्षाजगत के विशेषज्ञों ने भाग लिया, जिनमें मुंजाल शोवा लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (मैटेरियल्स) डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव, गुजरात मैरीटाइम विश्वविद्यालय की प्रो. तनुजा कौशिक तथा जागरण लेक सिटी बिजनेस स्कूल के प्रो. किशोर कुमार मौर्य शामिल रहे। इस दौरान स्थिरता (सस्टेनेबिलिटी), परिपत्र अर्थव्यवस्था (सर्कुलर इकोनॉमी) और समकालीन सोर्सिंग प्रथाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विभाग के पूर्व छात्र वकास अहमद बेग (एक्सेंचर) तथा नावल अहमद (कॉगेंट इन्फोटेक) ने भी अपने विचार साझा किए।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *