
अलीगढ
खाट बिस्तर में लगी आग,दो बच्ची झुलसीं,एक बच्चे की मृत्यु
थाना रोरावर में जलालपुर डेयरी वाली गली की घटना
लोधा:थाना रोरावर के जलालपुर स्थित डेयरी वाली गली निवासी छोटू व उसकी पत्नी रोजाना की तरह सोमवार कारखाने में मजदूरी करने गये थे घर पर बेटी तन्नू 5 वर्ष,दूसरी बेटी मन्नू 3 वर्ष व बेटा दिव्यांश 6 माह घर पर अकेले थे ठंड ज्यादा व कोहरे के चलते बच्चों ने खाट के नीचे आग जला ली और बिस्तर रजाई लेकर अंदर सो गये अचानक से आग की तेज लपटें देख पड़ौसी भागे मां भी आ गयी कपड़ों को फेंका गया बच्चों को बाहर निकाला तब तक बेटा की मृत्यु हो चुकी थी बेटियों को कई अस्पतालों में ले जाया गया किसी ने भर्ती नहीं किया तब जाकर एक बेटी मन्नू का मेडिकल में इलाज कराया दूसरी बेटी तन्नू को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया जहां बच्ची की हालत नाजुक बताई गई है।
रिपोर्ट;सूरज कुमार शर्मा




