अलीगढ़:मलखान सिंह अस्पताल के खाने में निकले कीड़े,CMS बोले बाहर से आई थी कढ़ी,पर होगी जांच मामला गंभीर.

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

अलीगढ़ जिला
अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों को मिले खाने में निकले कीड़े, CMS जगवीर वर्मा ने जाँच के दिये आदेश लेकिन मामला गंभीर है,साथ ही लोगी की जान से सीधा जुड़ा हुआ है।

दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के में स्थित जिला अस्पताल मलखान सिंह से सामने आया है। जहां मरीज़ों के तीमारदारों को दिए गए खाने में कीड़े निकालने से हड़कंप मच गया। मरीजों के तीमारदारों में आक्रोश है।इसी दौरान तीमारदारों ने सभी खाने को चेक करने के बाद बाहर फेंक दिया और इसकी शिकायत अस्पताल प्रशासन से की। इधर पूरे मामले में संज्ञान लेने के बाद सीएमएस जगवीर वर्मा के द्वारा बताया गया है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं ।जानकारी मिली है कि किसी बाहरी लोगों ने आकर अस्पताल के वार्डों में खाना बांटा था और इस खाने में दी गई कड़ी में कुछ कीड़े निकालने की शिकायत मिली है।

[the_ad id='179']