अलीगढ़:जीवनगढ़ से बकायेदार को पकड़ के लाई तहसील टीम,कस्टडी में हुई बकायेदार की मौत.

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

 

जीवनगढ़ में बकायेदार को पकड़ने गई तहसील टीम,तहसील में हुई बकायेदार की मौत, शव भेजा मोर्चरी

अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के जीवनगढ़ में तहसील की टीम एक बकायेदार को पकड़ने गई थी। तहसील की टीम ने बकायेदार को जैसे ही गाड़ी में बिठाया तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई। तहसील की टीम जैसे ही उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची तो डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार जीवनगढ़ निवासी स्माइल पुत्र शहजाद पर राजस्व का 147000 बकाया था। तहसील की टीम मंगलवार सुबह 10:00 बजे शहजाद के घर रिकवरी करने पहुंची थी। रिकवरी टीम ने शहजाद को जैसे ही गाड़ी में बिठाया तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। रिकवरी टीम के द्वारा इस्माइल को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

[the_ad id='179']