अलीगढ़:मानव महाजन मिले योगी आदित्यनाथ से…

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

  • अलीगढ़:महानगर की ज्वलंत समस्याओं विशेष कर होटल इंडस्ट्री से जुड़ी मांगों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महानगर महामंत्री एवं अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष मानव महाजन ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से लखनऊ स्थित उनके कार्यालय पर भेंट की मानव महाजन ने बताया कि चूंकि अलीगढ़ वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी जी के प्राकट्यकर्ता स्वामी हरिदास जी की जन्मस्थली है इसीलिए अलीगढ़ को ब्रज विकास तीर्थ परिषद में शामिल किया जाए जिससे कि मथुरा वृंदावन आने वाला पर्यटक स्वामी हरिदास जी की जन्मस्थली पर दर्शनों के लिए आ सके इससे टूरिज्म और अलीगढ़ के लोकल व्यापार को बढ़ावा मिलेगा साथ ही उन्होंने मांग की की अलीगढ़ मिश्रित आबादी एवं छोटे और लघु उद्योगों का शहर माना जाता है इसीलिए ada के बायोलॉज में चेंज कर far बढ़ाया जाए जिससे अलीगढ़ में हाई राइज बिल्डिंग बन सके, उन्होंने छोटे एवं मध्यम उद्यमियों के लिए फायर एनओसी और पार्किंग के नियमों में आवश्यक छूट भी देने की मांग की जिससे इंडस्ट्री को बढ़ावा मिल सके मानव महाजन ने यह भी कहा कि उद्यमियों के लिए सिंगल विंडो व्यवस्था लागू की जाए जिससे व्यापारी एवं उद्यमियों को अनावश्यक भाग दौड़ से बचाया जा सके इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर उनके शीघ्र समाधान का आश्वास दिया इस अवसर पर कोल क्षेत्र के विधायक अनिल पाराशर जी भी उपस्थित रहे साथ ही डॉक्टर राजीव अग्रवाल एवं राजीव महेश्वरी भी उपस्थित रहे
[the_ad id='179']