CMO के उत्पीड़न और प्रताड़ना से परेशान 16 डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है. ये डाक्टर्स सरकारी अस्पतालों (PHC-CHC) के अधीक्षक और प्रभारी है.
आरोप है कि देवरिया cmo डॉ अनिल कुमार गुप्ता से मानसिक प्रताड़ना झेल रहे इन डाक्टर्स में से 7 का 24 घंटे पहले तबादला कर दिया गया था. मामला उगाही से संबधित है. डाक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा देते हुए ऐलान किया है कि वह कोई भी प्रशासनिक कार्य नही करेगें.
जिले में 215 डाक्टरों के लिए स्वीकृत पद है. मगर तैनाती महज 103 डाक्टरों की है.



