अलीगढ़:सिद्धेश्वर महादेव मंदिर समिति का हुआ गठन..

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में* *समिति का हुआ गठन

अलीगढ़। आज दिनांक 07 जून 2026 को श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, राजीव नगर, क्वार्सी बाई पास रोड, अलीगढ़ की आम सभा हुयी‌। जिसमें अगले 3 वर्ष के लिए “मंदिर समिति” का पुनर्गठन हुआ। इसमें बलवीर सिंह को अध्यक्ष, डॉ राजीव कुमार शर्मा को महासचिव, चंद्रप्रकाश माहेश्वरी को कोषाध्यक्ष एवं मोहित नगाइच को मीडिया प्रभारी चुना गया। मीडिया को जानकारी देते हुये मीडिया प्रभारी मोहित नगाइच ने बताया कि मंदिर समिति के नव निर्वाचित महासचिव डॉ राजीव कुमार शर्मा ने “मंदिर समिति” के अन्य पदों पर नियुक्ति भी की, जिसमें चंद्रभान सिंह, प्रेम सिंह अत्री, नरेंद्र सिंह, ठा. संदीप सिंह, ब्रजेश कुमार उपाध्याय, आलोक कुमार चौधरी को उपाध्यक्ष, अनिल कुमार शर्मा, सौरभ सिंह, शोहित नगाइच, डॉ हितेश चौहान को सचिव और नरेंद्र सिंह राघव को सहकोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया। कुछ गणमान्यों में मुख्य रूप से उपस्थित मनोहर लाल भारद्वाज,जसवंत सिंह, यशपाल सिंह, बी०पी० एस राना, रतन सिंह, ऋषिपाल सिंह, विपिन चंद्र दुबे, रमेश चंद्र पुण्डीर, एम के जोशी, डॉ बी बी रॉय, शंकर लाल शर्मा, ओमपाल सिंह यादव जी को “मंदिर समिति” में संरक्षक पद से सम्मानित किया गया। उपरोक्त के अलावा कार्यकारिणी सदस्यों की भी घोषणा की गई‌।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *