अलीगढ:विश्व साइकिल दिवस पर अलीगढ़ पुलिस की शानदार पहल, एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने दिखाई हरी झंडी, खुद भी साइकिल चलाकर बढ़ाया उत्साह.

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर अलीगढ़ में अस्मिता साइकिलिंग लीग का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस कंट्रोल रूम, सेवा भवन से हुई।
साइकिल रैली सेवा भवन से विभिन्न मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
एसएसपी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी साइकिल चलाकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
युवाओं ने पूरे जोश के साथ भाग लिया और कार्यक्रम में फिटनेस व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।



