
हरदुआगंज के गांव जदौला में जर्जर रास्ते के विवाद में जाटव व मुस्लिम समुदाय के लोगों में संघर्ष, जाटव पक्ष का आरोप है कि अलीगढ़ से बुलाए युवकों ने मारपीट व छतों से पथराव किया। जिसमें जाटव पक्ष का एक व्यक्ति घायल हुआ है। जाटव पक्ष का आरोप है कि 27 मई को भी विवाद हुआ था, मौके पर पुलिस पहुंची थी मगर कार्रवाई नहीं कि गई।
आज सुबह फिर से विवाद हुआ। कार्रवाई की मांग को लेकर जाटव पक्ष के दर्जनों महिला पुरुषों ने थाने पर प्रदर्शन किया। पुलिस दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।



