अलीगढ़:मेले ने स्टंटबाजी रोकने पर हंगामा,एस पी सिटी मौके पर..

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

अलीगढ़ के थाना सासनी गेट क्षेत्र में अहिल्याबाई होल्कर प्रतिमा के पास लगे मेले में रविवार को उस समय हंगामा मच गया, जब कुछ युवक स्टंटबाजी करने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो कुछ लोगों ने अभद्रता शुरू कर दी। देखते ही देखते मामला बढ़ गया सूत्रों की माने तो भीड़ के कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव भी कर दिया। सूचना मिलते ही एसपी सिटी आदित्य बंसल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *