हरदुआगंज के मुख्य बाजार जवाहर चौक में जैन वस्त्रलोक के नाम से सोमिल जैन की रेडीमेड गारमेंट्स व कपड़े की बड़ी दुकान है।
दोपहर 2:40 बजे दुकान स्वामी को निशाना बनाकर बाइक पर आए दो बदमाश फायर झोंककर भाग गए।
भीड़भाड़ वाले बाजार में दिनदहाड़े हुई फायरिंग से दहशत व्याप्त हो गई। हमलावर दूकान के सीसीटीवी में कैद हुए हैं। पुलिस जांच में जुटी है।



