इगलास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 अंतरजनपदीय भैंस चोर गिरफ्तार, नकदी व अवैध हथियार बरामद…

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

Ablivenews

इगलास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 अंतरजनपदीय भैंस चोर गिरफ्तार, नकदी व अवैध हथियार बरामद…
इगलास/अलीगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना इगलास पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गांव टीकापुर के निकट डबल नहरों के बीच जाने वाली सड़क के किनारे से 5 शातिर भैंस चोरों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान फिरोज पुत्र आमीन, जान मोहम्मद पुत्र मंगला, बाबला उर्फ चांद पुत्र मुन्ना, समीर पुत्र जाकिर तथा इस्मो उर्फ इस्माईल पुत्र कलुआ निवासी जवार, थाना इगलास, जनपद अलीगढ़ के रूप में की है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, चार जिंदा कारतूस, तीन चाकू, एक मैक्स पिकअप वाहन तथा 1,09,700 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने इगलास क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से भैंस चोरी की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास एवं अन्य घटनाओं में संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक डी.के. सिसौदिया, उपनिरीक्षक बद्रीराम, महीपाल सिंह, जयप्रकाश, अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल जबर सिंह, नरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल प्रवीण कुमार एवं सर्वेश कुमार शामिल रहे।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *