पशु चिकित्सालय के वरिष्ठ फार्मासिस्ट को 35 वर्षों की लंबी, समर्पित एवं सराहनीय शासकीय सेवा पूर्ण करने पर समारोहपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई….

Picture of ablivenews

ablivenews

FOLLOW US:

SHARE:

Ablivenews

इगलास: पशु चिकित्सालय के वरिष्ठ फार्मासिस्ट को 35 वर्षों की लंबी, समर्पित एवं सराहनीय शासकीय सेवा पूर्ण करने पर समारोहपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई….

इगलास/अलीगढ़: इस अवसर पर वरिष्ठ फार्मासिस्ट धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि वे शासकीय सेवा से भले ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं, लेकिन जनसेवा और बेजुबान पशुओं की सेवा के लिए भविष्य में भी सदैव तत्पर रहेंगे।

समारोह में डिप्टी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभा कटियार, डॉ. सुमित बंसल, चैतन्यराज सिंह, कोमल कुंतल, लक्ष्मण, डॉली चौधरी सहित क्षेत्र के पशुपालकों एवं ग्राम प्रधानों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विभाग में उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सुबह से देर शाम तक अस्पताल में रहकर तथा सूचना मिलते ही क्षेत्र में पहुंचकर पशुओं की सेवा की, जिसे विभाग और क्षेत्रवासी कभी नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी कार्यशैली और समर्पण उनके उत्तराधिकारी के लिए भी एक चुनौती होगी।

कार्यक्रम में पशुपालन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, पशुपालक एवं ग्राम प्रधान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने धर्मेंद्र चौधरी के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें