
हमीरपुर में दोबारा दिखाई दी हैवानियत की कहानी
एनजीओ संचालक का अपहरण कर किया जान से मारने का प्रयास
मौदहा हमीरपुर।घोटाले की परतें खुलने से बौखलाए दबंगों द्वारा दो कथित पत्रकारों के साथ अमानवीय व्यवहार और मारपीट के साथ उनपर मूत्रविसर्जन की घटना को कुछ ही महीने हुए हैं कि क्षेत्र में मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार की परतें खुलने से बौखलाए प्रधान सहित उसके भाईयों और सहयोगियों ने एनजीओ संचालक का मारपीट कर अपहरण कर लिया और उसके साथ मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी में मनरेगा योजना में हुई धांधली को उजागर करने का काम लक्ष्य बुण्देलखण्ड नाम के एनजीओ जिसके संचालक रवींद्र कुमार भारतवंशी ने किया था जिसपर जांच हुई और मुकदमा दर्ज होना लगभग तय था लेकिन उसी बीच अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी हिमांशु अग्रवाल की अगुवाई में बीती 19 फरवरी को दोबारा जांच होना थी जिसके चलते एनजीओ संचालक रवींद्र कुमार भी पहुंचे थे तभी जांच के बाद ग्राम प्रधान कपिल वर्मा उर्फ अभिनव सहित उसके भाईयों और लगभग डेढ़ दर्जन सहयोगियों ने रवींद्र कुमार का अपहरण कर गौशाला में ले गए जहां उसके साथ न केवल अमानवीय व्यवहार किया गया बल्कि जानसे मारने का प्रयास भी किया गया जिससे रवींद्र कुमार को गंभीर चोंटें आई हैं जो जिला अस्पताल में भर्ती है।वहीं इस मामले में ग्राम प्रधान और उसके दोनों भाईयों सहित एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि तीन चार लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है
रिपोर्ट:अनवर हुसैन टीम ए बी लाइव हमीरपुर




